Open office kya hota hai in hindi
Open office kya Hota hai in Hindi:-
Hello friends sgsidictationclub.com में आपका एक बार फिर से स्वागत है आज कि इस post में हम आपको बताने जा रहे है ओपन ऑफिस के बारे में तो चलिए शुरु करते है |
Open office
ओपेनऑफिस.ओआरजी (OpenOffice.org) एक मुफ्त तथा मुक्त स्रोत साफ्टवेयर है जो अनेक परिचालन तंत्रों के लिये उपलब्ध है। इसे प्राय: “ओपेनऑफिस” नाम से ही पुकारते हैं। इसमें आंकडा विनिमय के लिये ओपेनडाक्युमेन्ट मानक का (डिफाल्ट) समर्थन है; इसके साथ-साथ यह माइक्रोसाफ्ट आफिस के कई प्रारूपों का भी समर्थन करता है। इस समय यह विश्व की अस्सी से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है।
ओपेनआफिस के घटक
ओपेनआफिस कई अनुप्रयोगों का समूह है। इन अनुप्रयोगों की रचना इस तरह से की गयी है कि ये अनुप्रयोग एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की क्षमता से युक्त हैं जो कि किसी आधुनिक आफिस संकलन (office suite) में होना जरूरी हैं। ओपेन आफिस के अधिकांश घटक माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के संगत घटकों जैसा काम करने के लिये निर्मित हैं। उदाहरण के लिये ओपेनओफिस का ‘राइटर’ माइक्रोसॉफ्ट आफिस के ‘वर्द’ जैसा काम करने लिये उपयुक्त है।
Open office एक Application software है जिस पर office के सभी काम बड़ी आसानी से किये जा सकते है | यह एक office suite automation package है यह एक Free office suite है यह बिल्कुल M.S office के जैसे ही काम करता है | इसमें काम करना बहुत ही आसान है | इसका इस्तेमाल Window, linux, iso etc. सभी operating system में किया जा सकता है साथ ही यह linux के ज्यादातर सभी version के साथ आता है| यह suite कई सारे Software का समूह है और इन Software को इस तरह बनाया गया है कि यह Software एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने कि क्षमता रखते है जो कि किसी भी office suite में होना आवश्यक है | इसका सबसे पहला Version 30 april 2002 में Release हुआ था open office के ज्यादातर software या operation बिल्कुल micro soft office के जैसे ही काम करते है|
For example:- Microsoft office का word और open office का writer
Feature of open office:-
1.यह एक free office suite है |
2.इसको use करना बहुत ही आसान है |
3.यह बिल्कुल Microsoft office के जैसा ही काम करता है |
4.इसका सभी operating system में प्रयोग किया जा सकता है |
5.इसमें English & Hindi सहित 110 से भी ज्यादा भाषाओ में Document को तैयार किया जा सकता है |
6.इसमें Document, presentation, spreadsheet etc. के सभी अलग – अलग Package है |
Open office के package:-
Writer:-
Open office का writer बिल्कुल micro soft office के word कि तरह काम करता है |इसमें हम किसी भी प्रकार का Document तैयार कर सकते है|
Calc:–
open office का Calc m.s office के excel के जैसे work करता है |
Impress:-
यह एक presentation Software है | जिसमे effective multimedia presentation तैयार करने कि सुबिधा होती है | इसमें तैयार presentation में 2D and 3D Clip-art, special effect और Drawing tool etc. कि सुविधा होती है |
Draw :-
यह एक Drawing और graphic तैयार करने के लिए program है इसमें ऐसे tool होते है जिनकी सहायता से आप Graphics या drawing तैयार कर सकते है| इसमें बड़ी से बड़ी Graphics and drawing को तैयार किया जा सकता है |
इसलिए इस टूल को poster बनाने के लिए भी use किया जाता है |
Base:-
यह पूर्ण रूप से एकdesktop Data base management system है जिसे हर क्षेत्र का user इस्तेमाल कर सकता है इसमें आप एक खुद के व्यापार से लेकर एक कंपनी तक का database तैयार कर सकते है |
[…] Previous PostPrevious Open office kya Hota hai in Hindi […]
[…] Open office kya Hota hai in Hindi […]
[…] Open office kya Hota hai in Hindi […]
[…] Open office kya Hota hai in Hindi […]